- Hindi News
- दी क्लास फोर्स गर्वमेंट यूनियन ने फूंका सरकार का पुतला
दी क्लास फोर्स गर्वमेंट यूनियन ने फूंका सरकार का पुतला
दीक्लास फोर्स गर्वमेंट यूनियन कपूरथला इकाई के जिलाध्यक्ष जसविन्द्र पाल उगगी की अध्यक्षता में रोष रैली का आयोजन किया गया। रैली के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने सरकार का पुतला भी जलाया गया।
अपने संबोधन में जिला सचिव विनोद कुमार बावा ने कहा कि सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों से आज कर्मचारी वर्ग बहुत दुखी है। कर्मचारियों के साथ किए झूठे वायदे कर गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि दर्जा चार कर्मचारियों की मुख्य मांगे जैसे पे स्केल में संशोधन करना, 10 प्रतिशत डीए का बकाया जारी करना, पुरानी पैंशन स्कीम लागू करना, कच्चे दिहाड़ीदार कर्मचारियों को पक्का करना, दसवीं पास दर्जा चार कर्मचारियों को बिना शर्त दर्जा तीन में तरक्की देना, खजाने में पेडिंग पड़ी पेमेंट की अदायगी तुरंत करवाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो यूनियन की ओर से संघर्ष को तेज किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन सरकार की होगी।
इस मौके उपाध्यक्ष रूड सिंह, सचिव किशोरी लाल, सुखपाल सिंह, गुरमेल सिंह, बलदेव सिंह, बलवंत सिंह, जसविन्द्र सिंह, भूपिन्द्र सिंह, बलजीत सिंह, पवन कुमार, किशन लाल, प्रेम लाल, विनोद कुमार, जगतार सिंह आदि उपस्थित थे।
दी क्लास फोर्स गवर्नमैंट यूनियन के सदस्य रोष प्रदर्शन करते हुए