- Hindi News
- नए सर्कुलर का मास्टर केडर यूनियन ने किया विरोध
नए सर्कुलर का मास्टर केडर यूनियन ने किया विरोध
पंजाबस्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राष्ट्रभाषा हिंदी उर्दू और समाजिक विज्ञान के विषय की पढाई को वैकल्पिक बनाए जाने संबंधी जारी किए नए सर्कुलर का मास्टर केडर यूनियन ने विरोध किया है।
जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह विर्क, स्टेट सचिव हरप्रीत सिंह खुंडा, प्रैस सचिव संदीप कुमार दुर्गापुर ने इस सर्कुलर को तुरंत वापिस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह सर्कुलर राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार में भेदभावपूर्ण है। इसके अलावा सर्कुंलर हिंदी ओर समाजिक विज्ञान विषय से संबंधित मास्टर केडर के पदो को खत्म करने की गहरी साजिश है।
उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थियो को राष्ट्रभाषा हिंदी का ज्ञान देना जरूरी है। वहीं सामाजिक विज्ञान जिसमें छठीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी अपने एतिहासिक विरासत, भूगोल, नागरिक शास्त्र अर्थशास्त्र से संबंधित आधारभूत ज्ञान से भी रुबरु होते है, को अनिवार्य या लाजिमी विषय के रुप में पढाया जाना अति आवश्यक है।
यूनियन नेता सुखदेव सिंह सिद्धू, चमन लाल, नरेश कोहली, अपार सिंह, सुखदेव सिंह, जीवन जोत मल्ली, विनोद अरोड़ा, दीदार सिंह, सरिंदर पाल, कुलदीप सूद, दविंदर शर्मा, जसवंत सिंह, हरजिंदर गोगना, यादविंदर सिंह, ज्ञान सिंह, रणवीर सिंह, सूरत सिंह, वंदना राजवीर सिंह, ज्योति शर्मा, गोपाल कृष्ण आदि ने नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रैमवर्क के अंतर्गत इन विषयों को वैकल्पिक विषय के रूप में पढाए जाने की नीति को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि ये नीति किसी भी ढंग से तर्कसंगत ठहराई नहीं जा सकती, क्योकि इससे पढ़ाई की गुणवता पर बुरा असर पडेगा।