पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं की नस्ल के सुधार के लिए किए जा रहे विशेष प्रबंध : डीसी

पशुओं की नस्ल के सुधार के लिए किए जा रहे विशेष प्रबंध : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार कीओर से खेतीबाड़ी के साथ साथ डेयरी फार्म को फायदेमंद सहायक व्यवसाय के तौर पर उत्साहित करने दुधारू पशुओं की नस्ल के सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है।

इस संबंधी डिप्टी कमिश्नर दलजीत सिंह मांगट ने बताया कि पशु पालन विभाग की ओर से पशुओं की नस्ल के सुधार के लिए राज्य में अच्छी नस्ल के पशुओं की रजिस्ट्रेशन करने के साथ साथ बनावटी गर्भदान के साथ भी नस्ल सुधार का काम किया जा रहा है।

डीसी ने बताया कि पशु पालन विभाग की ओर से जिला कपूरथला में अच्छी नस्ल के पशुओं की रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अच्छी नस्ल के पशुओं की पहचान विभाग के अधिकारियों और ट्रेड कर्मचारियों की ओर किया जा रहा है।

नस्ल सुधार प्रोग्राम तहत अच्छी नस्ल की गाय, भैंस और सांड की पहचान कर इन पशुओं की रजिस्ट्रेशन पंजाब स्तर पर वेबसाइट ऊपर अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि नस्ल सुधार प्रोग्राम तहत पशु पालन विभाग कपूरथला की ओर से वर्ष 2012-13 दौरान 85210 गाय और 68895 भैंस को बनावटी गर्भधारण करवाया गया। विभाग की ओर से पशु पालकों को यह भी बताया जा रहा है कि अगर किसी मजबूरीवश गाय का गउशाला देना हो तो इन के सिंग जरूर दागने चाहिए और वच्छे को खस्सी जरूर करवाया जाए। ताकि आवारा पशुओं की बढ़ रही संख्या पर कंट्रोल किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के साथ संबंधित बीपीएल परिवारों को भी डेयरी के व्यवसाय के साथ जोड़ने के लिए सरकार द्वारा 10 हजार रुपए की कीमत पर 3 अच्छी नस्ल की कट्टियां मुहैया करवाई जा रही है। विभाग की ओर से 2013-14 दौरान जिला कपूरथला में 3 लाख 40 हजार पशुओं को मुंहखुर की बीमारी और 2 लाख 15 हजार पशुओं को गलघोंटू बीमारी की वैक्सीन लगाई गई।