- Hindi News
- बसपा (अ) ने गांव संगोजला में दुल्ला को प्रधान बनाया
बसपा (अ) ने गांव संगोजला में दुल्ला को प्रधान बनाया
बहुजनसमाज पार्टी (अ) की बैठक गांव संगोजला में बलवंत सिंह सुल्तानपुरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते बलवंत सिंह सुल्तानपुरी मनोज कुमार नाहर ने कहा कि राष्ट्रीय प्रानन देवी दास नाहर के आदेश पर पार्टी की नीतियों को मोहल्ले गांव स्तर पर पहुंचाया जा रहा है तथा लोग शिरोमणि अकाली दल कांग्रेस से दुखी होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में इन पार्टियों ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया, चुनावों में उन्हें केवल वोट बैंक की तरह प्रयोग किया है।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के मामले में पंजाब सरकार ने वाल्मीकि मजहबी समाज की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है धर्म को खुर्दबुर्द करने के लिए चाल चलती है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस धक्केशाही के खिलाफ दलित समाज जवाब देने के लिए तैयार बैठा है। इस दौरान गांव संगोजला में दुल्ला को पार्टी का प्रधान बनाया। जबकि कुलविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, कुलविंदर गिल को महासचिव, कुलदीप सिंह को महासचिव, बलजिंदर सिंह को सचिव, बलजिंदर सिंह को सचिव बनाया गया।
इस अवसर पर नरिंदर कुमार निंदी, बलबीर सिंह जगरूक सिंह, दिलबाग सिंह आदि उपस्थित थे।