- Hindi News
- महाराज के समाधि से वापस आना उनके सेवकों का अंध विश्वास नहीं बल्कि दृढ विश्वास है :समिति
महाराज के समाधि से वापस आना उनके सेवकों का अंध विश्वास नहीं बल्कि दृढ विश्वास है :समिति
आशुतोष महाराज गहन समाधि में, अंधविश्वास फैलाना गलत : पवन सूद
कपूरथला|नारी शक्तिजागरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नारी शक्ति समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आशुतोष महाराज की समाधि के नाम पर अंध विश्वास फैलाया जा रहा है। यह बात बिल्कुल बेबुनियाद और सरासर झूठ है, क्योंकि हम दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में अनेको बार सतसंग कार्यक्रम में गए है। वहीं आशुतोष महाराज एवं उनके प्रचारको के प्रवचन सुन कर यह अहसास होता है कि वह बहुत पढे़ लिखे ओर विद्वान है, क्योंकि वे धर्म के वेदों को सनातन पुरातन अध्यात्म एवं आधुनिक विज्ञान के आधार पर तर्क सहित सरल भाषा में समझाते है।
आशुतोष महाराज के समाधि से वापस आना उनके सेवकों का अंध विश्वास नहीं बल्कि दृढ विश्वास है। आशुतोष महाराज के संस्कार को लेकर बिना वजह चर्चा करना सरासर गलत है, क्योंकि अपने दायित्व के तहत आशुतोष महाराज के सेवक उनकी पावन देह की सुरक्षा एवं संभाल कर रहे है तो इसमें किसी को भी कोई आपति नहीं होनी चाहिए यह बात सुन कर हंसी आती है कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान सिख धर्म का विरोध करता है, क्योंकि संस्थान के कार्यक्रम में हमेशा बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। यदि संस्था सिख धर्म का विरोध करती होती तो फिर संस्थान के साथ आज लाखों की संख्या में सिख जुडे़ होते। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 20 वर्ष से प्रत्येक महीने के दूसरे रविवार सत्संग भंडारा होता है इस लिए 14 दिसंबर को होने वाला कार्यक्रम किसी सोची समझी रणनीति के तहत नहीं बल्कि नियमित चलती रही परम्परा के अंतगर्त आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उक्त मामले संबंधी कोई सुखद समाधान किया जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे। इस अवसर पर बीबी जसबीर कौर, परमजीत कौर, आशा वर्मा, हरदीप कौर, मनदीप कौर, सुमन सैनी, मनजीत ढिल्लो, कर्मदीप शर्मा, मीना कुमारी, अनु बाला, अनु शर्मा, गुरप्रीत कौर, ऊषा रानी, पूजा शर्मा, जीवन ज्योति, अनिता शर्मा, गुरजीत कौर, मनजिन्द्र कौर, रमनदीप कौर आदि उपस्थित थे।
-नारी शक्ति जागरण समिति की बैठक को संबोिधत करते हुए नारी शकित समिति की सदस्य। -भास्कर