भारतीय खाद्य निगम की ओर से समाराेह
बच्चों ने नाटक में बताया हिन्दी का अनादर करें
लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम
लार्ड कृष्णा काॅलेज ऑफ एजूकेशन में समारोह
एमजीएन पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया
कपूरथला | एमजीएनपब्लिक स्कूल में राष्ट्रभाषा हिंदी को सम्मानित करते हुए हिंदी सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया। हिंदी दिवस को मनाने के लिए सप्ताहभर विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न कलाओं को माध्यम बनाया। पांचवी और छठी श्रेणी के छात्रों ने माता पिता के प्रति कर्त्तव्य को विषय बनाया, सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने हास्य नाटिकाओं के माध्यम से लोगोंे को समझाया कि आप हिन्दी का अनादर मत करें। विद्यार्थियो द्वारा कविता गायन, दोहा गायन तथा अपने संक्षिप्त वक्तव्यों द्वारा राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मात जताया गया। इस तरह विगत सप्ताह, विद्यालय हिंदी संबंधी गतिवििधयों से ओत-प्रोत रहा। इस हिंदी सप्ताह को धूमधाम से मनाते हुए शनिवार को इसका समापन हुआ। विद्यालय की प्रिंसीपल प्रभदीप मोंगा ने हिंदी विभाग तथा छात्र वर्ग की सराहना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की।