पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी भाषा प्रोत्साहन सप्ताह का आयोजन

हिंदी भाषा प्रोत्साहन सप्ताह का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | हिन्दूकन्या कालेज के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रचार हेतू महाविद्यालय के प्रांगण में हिंदी भाषा प्रोत्साहन सप्ताह का आयोजन 20 सिंतबर तक किया जा रहा है। इस बात की जानकारी हिंदू कन्या कालेज की प्रिंसीपल डा. अर्चना गर्ग ने दी। उन्होने कहा कि पहले दिन प्रार्थना पत्र लिखन प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्राओ ने विविध विषयो पर प्रार्थना पत्र लेखन के हुनर को समझा। 16 सितंबर को कालेज प्रागंण में लघु तथा लेखन प्रतियोगिता होगी। 17 सितंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। 18 सितंबर को कविता लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 19 सितंबर को सुलेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 20 सितंबर को हिंदी भाषा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा जिसमें विख्यात साहित्कार डा. जतिंदर श्रीवास्तव, दिल्ली से मुख्यातिथि होगे। हिंदी भाषा प्रोत्साहन सप्ताह की महाविद्यालय की ओर से सबको शुभकामनांए दी।