बाबा दसवंधी शाह जी का मेला 18 को
कपूरथला | इलाहीदरबार बाबा दसवंधी शाह जी तकीए वाले जी का मेला 18 सितंबर 2014 को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। समारोह में देश विदेश से बड़ी संख्या में संगत उपस्थित होगी। 18 सितंबर को मेले का उदघाटन बीजीटी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा बलकार सिंह करेंगे। इसके साथ बाबा जी के मेले में पंजाब के उच्च कोटी के कलाकार अपनी हाजिरी लगाएंगे। मनजीत सिंह पप्पू, मलेर कोटले के कव्वाल, लुधियाने से बीटी मॉडल स्कूल के बच्चे अपने रंगारंग प्रोग्राम लेकर मेले में शामिल होंगे। इस मौके पर आए हुए कलाकारों को बीजीटी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा बलकार सिंह सम्मानित करेगे।