पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर वािर्षक समारोह

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर वािर्षक समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | समूहनगर निवासियों संगत डडविंडी की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिवस और सरबत के भल्ले के लिए वार्षिक समारोह करवाया गया। श्री अखंड पाठ के भोग के बाद सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह एडीशनल हैड ग्रंथी श्री दरबार साहिब ने समारोह की शुरुआत कथा से की। उन्होंने संगत को गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं अपने जीवन में अपनाने को कहा। इस उपरांत भाई सतिंदरबर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर ने ने गुरबाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। भाई धर्मवीर सिंह कथावाचक लुधियाना वालों ने गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश दिवस का इतिहास संगतो के साथ सांझा करते संगत को शब्द गुरु के साथ लगने की प्रेरणा दी। समारोह में डॉ. उपिंदरजीत कौर पूर्व वित्तमंत्री और सीनियर उपाध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल पहुंचे और शुभ दिवस की समूह डडविडी निवासियों को बधाई दी। इस मौके भाई हरजीत सिंह प्रचारक की अध्यक्षता में दस्तार और गुरमति प्रशिक्षण कैंप के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शख्सीयतों जत्थेदार सुरजीत सिंह, कंवरजीत सिंह, बलदेव सिंह, मेहर सिंह, चरन सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि गणमान्य का सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सवरण सिंह, सतनाम सिंह, जत्थेदार तरसेम सिंह, जसविंदर सिंह, केहर सिंह, जसमिंतर सिंह, सुखजीत सिंह, जसविंदर सिंह, लखमीर सिंह, सभाजीत सिंह, आदि उपस्थित थे।