पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दरगाह पर होने वाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ पर रोक लगाई

दरगाह पर होने वाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ पर रोक लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कपूरथला/बेगोवाल

श्रीअकालतख्त साहिब के आदेश पर दो सदस्य जांच कमेटी सत्कार कमेटी के सहयोग से गांव कूकां में एक दरगाह पर होने वाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ पर रोक लगा दी।

पीर बाबा दसवंधी शाह तकिया गांव कूकां के मुख्य सेवादार बाबा बलकार सिंह हर साल इस दरगाह पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ रखने के बाद मेला करवाते हैं। सत्कार कमेटी के सदस्य निशान सिंह, भाई सुखदीप सिंह, भाई सतनाम सिंह, भाई गुरभेज सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के ध्यान में यह मामला लाया और कहा कि दरगाह पर होने वाला श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ मर्यादा के विरुद्ध है।

दोसदस्य टीम का गठन किया :गुरुद्वारा बाउली साहिब के मैनेजर अौर प्रचारक भाई वरिंदर सिंह ने मामले की जांच की। पाठ होने संबंधी एसएसपी धनप्रीत कौर के ध्यान में मामला लाया गया। डीएसपी मुकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया इस दौरान गद्दी नशीन और मुख्य सेवादार बाबा बलकार सिंह से बात की उन्होंने कहा कि वह गुरु ग्रंथ साहिब का सत्कार करते हैं। नियमों के पालन के लिए वह दरगाह पर पाठ करवाने सहमत हो गए।

बाबा बलकार सिंह मुख्य सेवादार, सेवादार महिंदर पाल अरोडा सेवादार निर्मल सिंह घग्ग, दरगाह दसवंदी शाह तकिया ने माना कि वह यहां हर साल गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ करवाते हैं। इसके बाद मेला और सभ्याचारक प्रोग्राम करवाया जाता है। परंतु इस बार उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को कबूल कर लिया है। वह पाठ नहीं करवाएंगे। बाबा बलकार सिंह ने कहा कि मेला सभ्याचारक प्रोग्राम हर वर्ष की भांति होंगे।

श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी सत्कार कमेटी के सदस्य मामले को लेकर बातचीत करते हुए। -भास्कर