पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद की वार्डबंदी को लेकर बैठक कल, उठाए जाएंगे ऐतराज

नगर परिषद की वार्डबंदी को लेकर बैठक कल, उठाए जाएंगे ऐतराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमोंपरिषद के चुनाव से पहले की जा रही नई वार्डबंदियों को लेकर हो रहे एेतराजों को लेकर स्थानीय निकाय के उप निदेशक विभाग पुनीत भारद्वाज ने 17 सितंबर को जालंधर में गठित कमेटी की बैठक रखी है। इसमें कपूरथला नगर परिषद की वार्डबंदी को फाइनल टच दिया जाएगा। कपूरथला के 27 वार्डों में विस्तार करते हुए 29 वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं और इस बार वोटरों की गिनती भी 1500 से 2000 की बजाय 2000 से 2200 की जा रही है। विभाग ने वार्डबंदी का जो ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया है उसके आधार पर वार्ड की सीट एससी या बीसी कैंडिडेट की होगी।

इस बात की चर्चा उठने से अकाली दल और भाजपा के नेता तो इसलिए एतराज कर रहे है कि जिन सीटोंं पर भाजपा अपने मेल कैंडिडेट्स खड़ा करना चाहती है, उन्हीं कुछ सीटों को महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया गया है। वहीं विपक्ष का आरोप यह है कि वार्डबंदी का तरीका ही राजनीति से प्रेरित है और वार्डबंदी के भोगौलिक हालात बदले जा रहे हैं।

हो सकता है कि अकाली दल को कोई लाभ मिले लेकिन वार्डबंदी लोक विरोधी है। विपक्ष का आरोप है कि वार्डों की सीटों को रिजर्व करते समय यह भी राजनीति की जा रही है ताकि भाजपा के वरिष्ठ नेता कौंसलर थे या बनते रहे, को हरा कर भाजपा का नगर परिषद का अध्यक्ष बनने का दावा ही खत्म किया जा सके।

एेतराज उठाने के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसमें डिप्टी कमिश्‍नर दलजीत सिंह मांगट, विधायक राणा गुरजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़, एसडीएम कपूरथला परमजीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद परमजीत सिंह, प्रशासक नगर परिषद कुलदीप सिंह चंदी आदि को लिया गया है। जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ और जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी को वार्डबंदी कमेटी में गैर सरकारी सदस्य के तौर पर मनोनीत करने की नोटीफिकेशन जारी की है।

कपूरथला का पुराना नक्शा