- Hindi News
- स्कूल के ट्रांसपोर्ट सिस्टम की जानकारी देगा \"माई स्कूल एेप्प\'
स्कूल के ट्रांसपोर्ट सिस्टम की जानकारी देगा \"माई स्कूल एेप्प\'
स्टूडेंट्सऔरपेरेंट्स के लिए माई स्कूल एेप्प काफी हैल्पफुल होगा। इससे पेपर वर्क कम होगा वहीं वातावरण की शुद्धता में भी मदद मिलेगी। यह शब्द हैक्स टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा संत अवतार सिंह यादगारी कालेज सीचेवाल में मोबाइल और कंप्यूटर एप्लीकेशन माई स्कूल एप बारे जानकारी देते कंपनी के मैनेजमेंट लीडर सुनील शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि इस एप्लीकेशन के साथ घर बैठे ही माता पिता अपने बच्चों की स्कूल की कार्यकुशलता जैसे हाजिरी, स्कूल डायरी, नोटिस, स्कूल रिजल्ट, स्कूल कैलेंडर, फोटो गैलरी और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बड़ी आसानी के साथ चलाकर देख सकते है वही पेपर वर्क कम कर वातावरण की शुद्धता में भी योगदान डालेगी। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार एक हजार माता पिता इस ऐप्प को यूज कर साल भर में 4 पेड़ बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस एप्लीकेशन के जरिए घर बैठे ही बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस एप को सबसे पहले सीचेवाल में लांच किया जा रहा है। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह, नवदीप सिंह, रोशन खैड़ा, सुरजीत सिंह, दिलबाग सिंह मोमी, प्रो. हरनेक सिंह, प्रो. कुलविंदर सिंह, प्रो मनप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।
संत अवतार सिंह यादगिरी काॅलेज में पहुंचे हैक्स कंपनी के अधिकारियों के साथ संत बलबीर सिंह सीचेवाल अन्य।