पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रैप बेचने आए लोगों से दुकानदार अब लेंगे आईडी

स्क्रैप बेचने आए लोगों से दुकानदार अब लेंगे आईडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथलाकेअंतगर्त पड़ते तीन थाना क्षेत्रों में सक्रैप (कबाड़) का कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब सक्रैप बेचने आए लोगों की आईडी प्रूफ लेना होगा। डीएसपी सबडिवीजन महिन्द्र सिंह ने सक्रैप का कारोबार करने वाले दुकानदारो के साथ मीटिंग कर उन्हें कहा है कि वह अब दुकान में एक रजिस्टर लगाए जिसमें उन्हें समान बेचने आने वाले व्यक्ति का नाम पता मोबाईल नंबर दर्ज करना होगा। ऐसा इस लिए किया गया है कि शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातो को लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्व जहां वहां से चोरी किया हुआ सामान ओने पौने दामों में बड़ी अासानी से कबाड़िय़ों को बेच पुलिस की आंखो में धूल झौंक देते है। उन्होंने शहर में स्क्रैप बेचने वालो से आईडी प्रूफ लेने के आदेश जारी किए हंै।