पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर कैडर टीचर्स को प्रमोशन देने की मांग को लेकर मेमोरेंडम

मास्टर कैडर टीचर्स को प्रमोशन देने की मांग को लेकर मेमोरेंडम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्टरकैडरयूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह विर्क की अध्यक्षता में हुई। विर्क ने कहा कि शिक्षा मंत्री के साथ हुई पैनल बैठक में यूनियन नेताओं के साथ हुए विचार-विमर्श के अनुसार रमसा को दिए 264 स्कूल शिक्षा विभाग को वापिस किए जाएं और इन स्कूलों में मुख्याध्यापकों की नियुक्ति मास्टर कैडर से प्रमोशन के जरिए की जाए। यूनियन के प्रेस सचिव संदीप कुमार और स्टेट सचिव हरप्रीत सिंह ने मांग की कि मिनिस्ट्रियल विभाग में क्लर्क से सुपरिटेंडेंट तक समय पर प्रोमोशन कारण 4 पदोन्नति का लाभ मिलता है परंतु शिक्षा विभाग में मास्टर कैडर अध्यापकों की नियुक्ति के बाद समय पर तरक्की होने के कारण पूरी सेवा निभाकर भी मास्टर के तौर पर ही रिटायर होता पड़ता है। एलीमेंट्री स्कूलों में हैडमास्टरों की पोस्टों को मंजूरी देकर और हाई स्कूलों सेकेंडरी स्कूलों में भारी संख्या में विभिन्न विषयों के लेक्चररों के खाली पड़ी पोस्टों पर मास्टर कैडर अध्यापकों को प्रमोशन देकर भरा जाए। यूनियन के विभिन्न प्रवक्ताओं ने मांग की कि शिक्षा अधिकार कानून लागू होने के दौरान मिडल स्कूलों में गणित, विज्ञान सहित पूरे पढ़ाए जाते विषयों के अध्यापकों के पद भरे जाने चाहिए। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, चमन लाल, अपार सिंह, जीवनजोत सिंह, विनोद सिंह, जसबीर सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, रजिंदर सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।