प्रतिबंधित दवाइयां बरामद
कपूरथला| थानासुभानपुर के पुलिस जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने जालंधर-अमृतसर मार्ग पर हमीरा चौक के पास एक बाइक स्वार युवक को काबू कर उससे 18 पत्ते (180) प्रतिबंधित गाेलियां बरामद की है। आरोपी की पहचान मुनीश गौत्तम निवासी करतारपुर, जालंधर के रुप में हुई है। एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि यह युवक पर सवार था। तलाशी ली तो उसकी निक्कर की जेब से 18 पत्ते प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई।