पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भवती महिलाओं को पूरी सुविधाएं दी जाएं : डाॅ. सिंह

गर्भवती महिलाओं को पूरी सुविधाएं दी जाएं : डाॅ. सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्भवतीमहिलाओंऔर बच्चों को दी जा रही सेवाओं को एमसीटीएस सॉफ्वेयर में अपडेट करने के लिए बैठक का आयोजन सिविल सर्जन डा. बलबीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक दौरान सिविल सर्जन डाॅ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जाती सुविधाएं उनके तक पहुंचाने में कोई कसर छोड़ी जाए। उनका पूरा और सही रिकार्ड रखा जाए। उन्होंने बैठक में मौजूद विभिन्न ब्लाकों से आए कंप्यूटर ऑपरेटर्स, बीएसए, बीईज, एलएचवीज को अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करने के लिए प्रेरित किया। जिला परिवार और भलाई अधिकारी डाॅ. केवल राम ने लोगों को सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। जिला मॉनीटरिंग अधिकारी राम सिंह ने एमसीटीएस सॉफ्वेयर को अपडेट करने के समय कर्मचारियों को आने वाली मुश्किलों और उनके हल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही तरीके से एंट्री होने के कारण पूरे जिले का रिकार्ड खराब हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि जो भी जानकारी हो सही हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर जिला मास मीडिया अधिकारी प्रगट सिंह, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी मनजीत सिंह, परमजीत कौर, जिला बीसीसी ज्योति आनंद मौजूद थे।