- Hindi News
- पोस्ट मैट्रिक स्कीम लागू करवाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया मेमोरेंडम
पोस्ट मैट्रिक स्कीम लागू करवाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया मेमोरेंडम
बेरोजगारईटीटीअध्यापक यूनियन ने हाई कमांड के निर्देशों पर क्षेत्र की विधायक और शिरोमणि अकाली दल महिला की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को सरकार के नाम मेमोरेंडम दिया। इसमें 4901 खाली पोस्टों को जल्द भरने की मांग की गई। टीचर्स ने बताया कि 22 फरवरी को 4901 पोस्टों को भरने के लिए एक इश्तिहार जारी हुआ था। 16 जून को मैरिट भी जारी हो चुकी है पर सरकार ने अभी तक काउंसलिंग शैड्यूल जारी नहीं किया। ही नियुक्ति पत्र जारी किए। यूनियन ने अपने हकों के लिए कई दिन से यूनियन ने मोहाली में निर्देशकों के विकास भवन में मरणाव्रत शुरू किया है। मेमोरेंडम लेने के बाद बीबी जगीर कौर ने यूनियन के नेताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनका मांग पत्र लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को मिलेंगे ताकि उनकी मांगों को पूरा किया जा सके। इस मौके पर चेयरमैन सवरण सिंह जोश, यूनियन अध्यापक रणजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरवेल सिंह, सुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, मंगल सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरशरन सिंह, पूनम बाला आदि उपस्थित थे।
एसडीएम केशव हिंगोनिया को ज्ञापन साैंपते हुए कालेज की छात्राएं।