- Hindi News
- स्कूल गेम्स में कैंब्रिज ने जीता वालीबॉल कंपीटिशन
स्कूल गेम्स में कैंब्रिज ने जीता वालीबॉल कंपीटिशन
पंजाबस्कूलगेम्स के तहत जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता गुरु नानक स्टेडियम में हुई। इसमें कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की लड़कियों ने जीत दर्ज की।
फाइनल मैच में कैंब्रिज स्कूल की टीम ने वालीबॉल अकादमी सुल्तानपुर लोधी को 25-22, 20-25 और 25-12 से एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया। इससे पहले सेमी फाइनल में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की लड़कियों ने सरकारी स्कूल कपूरथला की लड़कियों को हरा कर एक आसान सी जीत हासिल की। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से उपासना नागपाल 10+1, सिमरनप्रीत कौर 10, तनवीर 10, रूपिका 10, सुमनजीत कौर 10, मेघा दत्त 10+1, अमनप्रीत कौर 10+1, पलक बजाज 10+1, गुनमिन 10+1, श्रुति 10+1, सुखदीप 10+1 ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के उपलक्ष्य में कैंब्रिज स्कूल फगवाड़ा के चेयरमैन के एस बासी, एमडी के एस बैंस, एडमिनिस्ट्रेटिव अमरजीत सिंह और प्रिंसिपल जोरावर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी।
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्रिंसीपल जोरावर सिंह। -भास्कर