- Hindi News
- सब्जी मंडी चौक के पास ऑटो से टकराई बाइक, एक जख्मी
सब्जी मंडी चौक के पास ऑटो से टकराई बाइक, एक जख्मी
भास्कर न्यूज |कपूरथला
कपूरथला-सुल्तानपुरलोधीमार्ग पर सब्जी मंडी चौक के पास खड़े ऑटो से बाइक टकरा गई। बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी टांग टूट गई। जख्मी 43 साल के चरणजीत सिंह की प|ी 40 साल की बलविंदर कौर निवासी गांव थीगली ने बताया कि वह शनिवार शाम 4 बजे के करीब गांव से कपूरथला शहर रहे थे। सब्जी मंडी चौक पर आगे जा रहे ऑटो चालक ने एक दम ऑटो बांई तरफ मोड़ दिया। उसका पति बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक ऑटो रिक्शा से जा टकराई उसके पति को गंभीर चोटें आई टांग टूट गई जबकि उसे मामूली चोटें लगी दूसरी तरफ जख्मी को ऑटो रिक्शा में बैठा कर इलाज करवाने इमरजेंसी वार्ड में आए ऑटो चालक फलक निवासी कपूरथला ने बताया कि बाइक चालक ने खड़ी ऑटो में टक्कर मारी है। उसका कोई कसूर नहीं है फिर भी वह जख्मी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है।