- Hindi News
- एमजीएन स्कूल के टीचर्स ने कसम खाई ड्यूटीज अच्छी तरह निभाएंगे
एमजीएन स्कूल के टीचर्स ने कसम खाई- ड्यूटीज अच्छी तरह निभाएंगे
एमजीएन स्कूल के टीचर्स ने कसम खाई- ड्यूटीज अच्छी तरह निभाएंगे
कपूरथला| एमजीएनपब्लिक स्कूल में साक्षरता अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए साक्षरता दिवस मनाया गया। स्कूल के टीचर्स ने समाज में अपने ड्यूटीज को सही तरह निभाने का संकल्प लेने की कसम खाई। लोगों को अक्षर ज्ञान का महत्व समझाने का प्रण लिया। स्कूल के विद्यार्थियों ने भी प्रिंसिपल प्रभदीप मोंगा की अध्यक्षता में साक्षरता दिवस संबंधी रैली निकाली। इस रैली का प्रमुख उद्देश्य था समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा के प्रति सचेत करना। इस रैली में नौंवी और दसवीं कक्षा के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। यह रैली शहर में मुख्य बाजार से होती हुए स्कूल पहुंची।