पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 महीने से अस्पताल मंे भर्ती सस्पेंड कस्टम सुपरिंटेंडेंट को जेल भेजा

7 महीने से अस्पताल मंे भर्ती सस्पेंड कस्टम सुपरिंटेंडेंट को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेल सुपरिटेंडेंट परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को डिस्चार्ज करने संबंधी तीन बार गुरु नानक मेडिकल कॅालेज के प्रबंधकों से संपर्क किया कि आरोपी 7 महीने से मेडिकल कॅालेज अस्पताल में भर्ती है। उसे तुरंत डिस्चार्ज किया जाए पर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कुछ दिन पहले फिर अस्पताल के डॉक्टरों से आरोपी को डिसचार्ज करने या बीमारी का कारण बताने के लिए लिखित शिकायत भेजी। गुरु नानक देव मेडिकल कालेज अस्पताल में आरोपी को फिट या अनफिट घोषित करने के लिए गठित बोर्ड ने फिट घोषित कर शुक्रवार देर शाम डिस्चार्ज कर दिया।

भास्कर न्यूज | कपूरथला

गुरुनानकमेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल बीमारी का बहाना बनाकर 7 महीने से भर्ती सस्पेंड कस्टम सुपरिंटेंडेंट गुरदेव सिंह को डिस्चार्ज कर शनिवार को मॉडर्न जेल भेज दिया गया है। करतारपुर जालंधर पुलिस ने उसे करोड़ों रुपयों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

थाना करतारपुर पुलिस ने अमृतसर जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर 3 मई 2013 को 10 किलो ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए कस्टम विभाग के निलंबित सुपरिटेंडेंट गुरदेव सिंह निवासी पट्टी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने 10 फरवरी 2014 को मॉडर्न जेल प्रशासन से शिकायत की उसे बहुत ज्यादा सर्वाइकल प्रॉब्लम है। इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। जेल प्रशासन ने उसे अमृतसर के गुरु नानक मेडिकल कालेज भेज दिया।