- Hindi News
- फ्रिज की किस्त मिलने पर हत्या करने का आराेपी रिमांड पर
फ्रिज की किस्त मिलने पर हत्या करने का आराेपी रिमांड पर
31 अगस्त को थाना भोगपुर निवासी फाइनांसर कुलदीप सिंह फाइनांस की गई घरेलू फ्रिज की किश्त ना मिलने पर दो गाडिय़ों में सवार होकर अपने साथियों सहित थाना सुभानपुर रायपुर अराइयां में आया। फाइनांसर के साथियों ने किश्तों में दी गई फ्रिज को उठाकर गाड़ी में रखवा लिया तब गांव निवासियों ने फाइनांसर को बताया कि उक्त फ्रिज उन्होंने किश्तों में नहीं ली है बल्कि उनके लड़के को भोगपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी लड़की की शादी में दी है। इसलिए किश्त उसी व्यक्ति से ली जाए जिसने उक्त फ्रिज अपनी लड़की को दी है। परंतु फाइनांसर उसके साथी नहीं माने विवाद में फाइनांसर उसके साथियों ने गोलियां चला दी विवाद सुलझाने पहुंचे रोशन लाल उर्फ रोशी की टांग में गोली लगी जब तक उसे जालंधर के निजी अस्पताल पहुंचाया वहां से उसे सरकारी अस्पताल में भेजा गया तब तक अधिक खून बहने से उसकी मौत हो चूकी थी।
मारा गया युवक।
भास्कर न्यूज| कपूरथला
फ्रिजकीकिस्त मिलने पर युवक का कत्ल करने के आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है
थाना सुभानपुर के गांव रायपुर अराईया में 31 अगस्त को जालंधर के गांव भोगपुर के एक फाइनांसर द्वारा फाइनांस की गई एक फ्रिज की किश्त ना मिलने पर उठाने आए फाइनांसर उसके साथियों ने गांव निवासियों में हुए विवाद के चलते गोली चला दी जिस कारण गांव का 22 वर्षिय युवक रोशन की टांग में गोली छर्रे लगने से अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी मामले में वांछित सभी आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए थे। थाना सुभानपुर पुलिस ने मामले में वांछित मुख्य आरोपी को कुलदीप सिंह को काबू किया कुलदीप की निशानदेही पर उसके साथी गुरदेव सिंह की गिरफ्तारी हुई। वहीं एक आरोपी सतवंत सिंह निवासी काला बकरा जालंधर ने 10 सितंबर को माननीय न्यायधीश इंदू बाला की अदालत में सरेंडर कर दिया था जबकि मामले में वांछित दो आरोपी कुलवीर सिंह रवि अभी भी फरार बताए जा रहे है। मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह को शनिवार को मॉडर्न से प्रॉडक्शन वारंट पर लिया गया जहां पर उसे न्यायालय में पेश किया गया। उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है आरोपी से मामले संबंधी पूछताछ की जाएगी।