पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्कुलर रोड पर 4 करोड़ में बनेगा 50 बिस्तर वाला रिहेबलिटेशन सेंटर

सर्कुलर रोड पर 4 करोड़ में बनेगा 50 बिस्तर वाला रिहेबलिटेशन सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस जमीन पर बनाया जाएगा 50 बिस्तरों का रिहेबलिटेशन सेंटर।

सफाई व्यवस्था देखेगी पांच सदस्यीय कमेटी

रिहेबलिटेशनसेंटर में सुरक्षा और खाने-पीने का भी इंतजाम होगा मरीजों के भोजन सफाई के लिए पांच सदस्यीय कमेटी भी टेंडर से सर्विस प्रोवाइडर नियुक्त करेगी। इसके अलावा सेंटर में सुरक्षाकर्मी तैनात करने के लिए फेस्को के साथ समझौता किया जाएगा। जिले की डीसी, एसएसपी, सिविल सर्जन, समाज भलाई अधिकारी एक साइकैट्रिस्ट कमेटी मंे शामिल होंगे।

विपन महाजन | कपूरथला

नशेकेआदी लोगों के पुनर्वास के लिए कपूरथला में 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों के रिहेबलिटेशन सेंटर को मंजूरी मिल गई है। वह 31 दिसंबर तक यह सेंटर पूरा बन जाएगा।

इस सेंटर में एक साइकैट्रिस्ट, तीन मेडिकल अधिकारी, 6 स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट, 3 काउंसलर और 6 वार्ड सहायक नियुक्त किए जाएंगे। मनोवैज्ञानिक और मेडिकल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाएगा। फिलहाल नजदीकी डी-एडिक्शन सेंटर के साइकैटरिस्ट को पार्ट टाईम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

डीसी दलजीत सिंह मांगट ने बताया कि कपूरथला जिले का रिहेबलिटेशन केंद्र सर्कुलर रोड पर स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर बनेगा। सेंटर का संचालन जिले में गठित डी-एडिक्शन और रीहेबलिटेशन सोसायटी करेगी।

सरकार की ओर से इस काम को पूरा करने के लिए नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है और कंपनी यह काम प्री फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर प्रणाली से करेगी।