- Hindi News
- सरकारी मिडिल स्कूल में हिन्दी दिवस पर समारोह
सरकारी मिडिल स्कूल में हिन्दी दिवस पर समारोह
कपूरथला|हिंदी दिवसके मौके पर सरकारी मिडिल स्कूल दुर्गापुर में समारोह करवाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विनोद अरोड़ा ने कहा कि देश में हिंदी बोलने और समझने वाले अधिक हैंै। संयोजक संदीप कुमार ने कहा कि हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनाने के लिए कोशिशें करते रहनी चाहिए। छठी, सातवीं और आठवी क्लास के स्टूडेंट्स ने हिंदी में दोहावली, कुंडलियां, पहेलियां, चौपाइयां, साहित्यिक गीत, कथाएं और काव्य पाठ किया। अंत में विनर स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में परमिंदर कौर और हरप्रीत कौर आदि मौजूद थीं।