- Hindi News
- पीएनबी से 500 लोगों ने ली ट्रेनिंग : गुरमेल सिंह
पीएनबी से 500 लोगों ने ली ट्रेनिंग : गुरमेल सिंह
पंजाब नेशनल बैंक रूरल सेल्फ रोजगार ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई। इस दौरान पीएनबी के सहायक जरनल मैनेजर जीएस अभिलाशी केके वर्मा ने बैंक की नीितयों को बताई। -भास्कर
भास्कर न्यूज| कपूरथला
पंजाबनेशनलबैंक की रूरल सेल्फ रोजगार ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने दूसरा वर्षगांठ मनाया।
इसमें पीएनबी के सहायक जनरल मैनेजर जीएस अभिलाशी और केके वर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। निदेशक गुरमेल सिंह ने कहा कि यह इंस्टीट्यूट 12 सिंतबर को शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2012 से लेकर अगस्त 2014 तक 500 बेरोजगार लोगों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इनमें 294 ट्रेनर्स अपना काम शुरू का चुके हैं। बोले, कोई भी बेरोजगार व्यक्ति इस इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग लेकर आमदनी कमा सकता है। इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जीएस अभिलाशी ने बैंक बेरोजगारों की हर संभव मदद करेगा। एजीएम केके वर्मा ने भी बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर हरभजन सिंह, युगराज शर्मा, दविंदर कौर, ज्योति और पंकज आदि मौजूद थे।