- Hindi News
- सरकार की मिलीभगत से हुआ वाल्मिकी आश्रम अमृतसर की 600 एकड़ जमीन पर कब्जा : नाहर
सरकार की मिलीभगत से हुआ वाल्मिकी आश्रम अमृतसर की 600 एकड़ जमीन पर कब्जा : नाहर
बहुजन समाज पार्टी (अंबेडकर) के समारोह में मौजूद लोग।
भास्कर न्यूज| कपूरथला
अकाली-भाजपासरकारऔर वाल्मीकि भाईचारा संस्थाओं की मिलीभगत का नतीजा है कि वाल्मीकि आश्रम अमृतसर की 600 एकड़ जमीन पर किसी ओर का कब्जा हो गया है।
यह बात बहुजन समाज पार्टी (अंबेडकर) के अध्यक्ष देवी दास नाहर ने शेखूपुर में बैठक में कही। नाहर ने कहा कि कुछ लोग सरकार की कठपुतली बन चुके हैं। इस कारण ही वाल्मीकि समाज के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है। नाहर ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने ही वाल्मीकि भाइचारे के साथ हमेशा मजाक किया है। आज अकाली-भाजपा सरकार ने महाऋषि वाल्मीकि आश्रम का अस्तित्व खत्म करने के लिए राजस्व विभाग के रिकार्ड को खत्म किया है। जबकि कांग्रेस तमाशबीन बनी है। बलवंत सिंह सुल्तानपुरी, शंकर सिंह सहोता, मनोज कुमार नाहर, प्रकाश सिंह जब्बोवाल, जगतार सिंह तलवंडी, करण सहोता, तरसेम सिंह सिधवां प्यारा लाल भट्टी ने भी संबोधित किया।