पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय अवार्ड विजेता टीचरों का किया सम्मान

राष्ट्रीय अवार्ड विजेता टीचरों का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर टीचरों को सम्मानित करते रोटरी क्लब के सदस्य।

भास्कर न्यूज| कपूरथला

रोटरीक्लब की ओर से राष्ट्रीय अवार्ड विजेता टीचरों का शनिवार को सम्मानित किया गया। क्लब प्रधान अरुण यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सैनिक स्कूल के दो राष्ट्रीय अवार्ड विजेता टीचरों मल्किन्द्र सिंह बाजवा तथा मृगिन्दर सिंह के अलावा सरकारी हाई स्कूल संगोजला के टीचर सरवण सिंह को सम्मानित किया गया। क्लब सचिव सुनंदन शर्मा ने बताया कि यह गर्व की बात है कि इस वर्ष कपूरथला ब्लाक के तीन टीचरों ने राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किए हैं। प्रधान अरुण यादव ने बताया कि ऐसे टीचर गुरु तुल्य का स्थान रखते हैं। समाज के अन्य टीचरों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। ताकि देश में दोबारा पुरातन गुरु-शिष्य परंपरा शुरू हो सके। इस मौके पर रोहित ओबराय, डाॅ. एसजे धवन, प्रेम नाथ आनंद, राकेश भनोट, माधुरी भनोट, आरडी सूद, एसबीएस पड्डा, सरबजीत सैनी, बावा हरी बुध सिंह, डाॅ. सुशील साल्होत्रा और अश्वनी सहगल आदि मौजूद थे।