- Hindi News
- एजुकेट वुमन से परिवार होगा शिक्षित : सुखविंदर सिंह
एजुकेट वुमन से परिवार होगा शिक्षित : सुखविंदर सिंह
सांझ केंद्र के मेंबर सुखविंदर सिंह।
ट्रैफिक एजुकेशन सेल के प्रभारी कलविंदर सिंह ने कहा कि कभी यह भी होता था कि जब पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं घर की चारदीवारी में कैद होती थीं। लेकिन अब जमाना बदल गया है। इसलिए वे पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
भास्कर न्यूज| कपूरथला
महिलाओंकोउनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए नवाब जस्सा सिंह आहूलवालिया काॅलेज में सांझ केंद्र ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेमिनार करवाया गया।
इमें सांझ केंद्र के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि यह सच्चाई है कि जब कोई पुरुष पढ़ता है तो अकेला पढ़ता है। लेकिन जब यदि महिला पढ़ती है तो उसका पूरा खानदान पढ़ता है। इसलिए यदि किसी घर में पढ़ी लिखी संस्कारों वाली बहू मां होगी तो वह पूरे परिवार के बच्चे शिक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां महिलाएं ही अपने संवैधानिक अधिकारों को समझ सकती हैं। इसलिए महिलाओं को अबला बनने की बजाय जागरूक होकर चलना होगा। उन्होंने सांझ प्रोजेक्ट के 27 सेवाओं के बारे जानकारी दी और कहा कि तय समय के अनुसार यदि किसी को सेवाएं नहीं मिलती तो वह डीएसपी सब डिवीजन और एसएसपी को अपील कर सकते हैं। ट्रैफिक एजुकेशन सेल के प्रभारी कलविंदर सिंह ने कहा कि कभी यह भी होता था कि जब पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं घर की चारदीवारी में कैद होती थीं। लेकिन आधुनिक युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। अधिकतर महिलाएं स्कूल, काॅलेज ड्यूटी जाते समय निजी वाहन का प्रयोग ही नहीं करती खुद ड्राइव भी करती हैं। इसलिए महिलाओं का कर्त्तव्य बनता है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तभी वे आदर्श शिक्षिक मां बन सकती हैं। अंत में प्रिंसिपल मीना मल्होत्रा ने कहा कि समय बदलने के साथ-साथ हमें अपनी सोच बदलना होगा। इस मौके पर एडवोकेट चंद्रशेखर, पीयूष मेहता, वुमन सेल की इंचार्ज सुरिंदर कौर आदि ने अपने विचार रखे।
वुमन पॉवर