- Hindi News
- डिप्स कालेज ऑफ एजुकेशन ढिलवां में प्रतिभा खेल मुकाबले, स्टूडेंट्स ने लोकगीत, गिद्दा और भंगडा पेश
डिप्स कालेज ऑफ एजुकेशन ढिलवां में प्रतिभा खेल मुकाबले, स्टूडेंट्स ने लोकगीत, गिद्दा और भंगडा पेश किए
मुकाबले के दौरान कला रंगोली प्रतियोगता में भाग लेती हुई छात्राएं।ं
प्रतिभा खेल मुकाबले के दौरान छात्राओं ने प्रतियोगता में भाग लेकर अपनी कला काे प्रदशिर्त किया।
फैंसी ड्रेस में अनमोल प्रीत फर्स्ट, साक्षी सेकेंड
भास्कर न्यूज |कपूरथला
डिप्सकालेजऑफ एजुकेशन ढिलवां में प्रतिभा खेल मुकाबले करवाए गए। इसमें रंगोली, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइईटिंग और फ्लॉवर अरेंजमेंट पोट पेटिंग मुकाबले करवाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स की ओर से भाषण, कविता और कोरियोग्राफी पेश की गई। इसके अलावा स्टूडेंट्स ने लोकगीत, गिद्दा और भंगडा पेश किए।
जजो की भूमिका प्रो. मुकेश, मनमोहन कौर, हेमा, लवली शर्मा, गुरप्रीत कौर और शालू सैवी ने निभाई। डीबेट में पहला स्थान लवप्रीत सिंह और दूसरा स्थान रुचिका दत्त ने हासिल किए। वहीं भाषण में जगदीश सिंह फर्स्ट, दीपिका सेकेंड और जसपिंदर कौर थर्ड रही। जबकि लोक गीत में सर्बजीत कौर अव्वल रही। फैंसी ड्रस में अनमोल प्रीत कौर ने पहला, साक्षी ने दूसरा और दीकिशा सचदेवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता में गगनजोत कौर ने पहला, दूसरे पर अमनदीप कौर और मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस में गुरजीत कौर ने पहला और प्रवीन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कला मुकाबले में रंगोली ने पहला और मनजीत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं पोस्टर मेकिंग में पहले स्थान पर नवजोत कौर और दूसरे स्थान पर जगदीप सिंह रहे। पेटिंग मुकाबले में बलजीत कौर ने पहला और फ्लावर अरेंजमेंट में साक्षी अरोड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में पहला स्थान गुरजीत कौर, दूसर लवप्रीत सिंह और मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोट पेटिंग में मनजीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डाॅ. कंचन कोहली ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ही बच्चों के सर्वपक्षीय विकास में सहायक होती है।