स्कूली छात्रों को बूट जुराबंे बांटी
कपूरथला|श्री राधेश्याम सेवा मंडल की ओर से एमडीएसडी सबरवाल ब्रांच में स्कूली छात्रों को बूट जुराबे बांटी गई। मंडल प्रधान विक्की अरोड़ा और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि उनके मंडल का एक ही लक्ष्य है कि गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि जो सुकून दूसरों को खुशी उनकी सहायता करने में मिलता है वह अन्य किसी काम में नहीं। इस मौके पर अंकुश अग्रवाल और राजीव गुप्ता मौजूद थे।