हेरोइन समेत दो पकड़े
कपूरथला | सीआईस्टाफ पुलिस ने छापामारी के दौरान दो लोगों को नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी डी हरप्रीत सिंह बेनीपाल के नेतृत्व में सीआई स्टाफ प्रभारी जसविंदर पाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव नवां में नाकाबंदी की थी। गांव की ओर से रहे एक युवक की जेब से 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शलिंद्र सिंह उर्फ छिंदा निवासी नंवा पिंड भट्टे के रूप में हुई है। सुभानपुर के पास एक युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान निरवैर सिंह के रूप में हुई है।