100 मीटर दौड़ में आदीश और रिया विनर
कपूरथला|कलसट मुशकवेदमें कलस्टर स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी, खो-खो और फुटबाॅल आदि खेलें करवाई गई। एथलेटिक्स के 100 मीटर दौड़ में आदीश थापर दबुर्जी पहले, हर्षदीप सिंह नूरपुर दोना दूसरे और पंकज दबुर्जी तीसरे स्थान पर रहे।वहीं लड़कियों के दौड़ में रीया थापर दबुर्जी और फरजाना दबुर्जी सेकेंड रहे। जबकि 200 मीटर दौड़ में गौतम नूरपुर दोना पहले, हरप्रीत मुश्कवेद दूसरे, फरियाद सिंह कादूपुर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में रोजी मुश्कवेद पहले और मोना मुश्कवेद दूसरे स्थान पर रही। जबकि लंबी कूद में अनमोल कादूपुर पहले, हरप्रीत थापर दबुर्जी दूसरे पर रहे। लडकियो में रोजी मुश्कवेद पहले और मोना मुश्कवेद दूसरे स्थान पर रही। रीले दौड में अनमोल गिल बिशनपुर अराईया, रवि तरलोकपुरा, नवाब नूरपुर, नितन दबुर्जी ने पहला और लड़कियों में फरजाना दबुर्जी, रीया दबुर्जी, रोजी और मोना मुशकवेद विनर रही। इस मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।