पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडिता के लिए लंगर संत दया

जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडिता के लिए लंगर संत दया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडिता के लिए लंगर संत दया िसंह टाहली सािहब वाले बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजने का प्रबंध करते हुए।

दूसरी जगहों के गुरुघरों भी भेजा गया लंगर

गुरुद्वाराटाहली साहिब बलेरखानपुर से संत दया सिंह, गुरुद्वारा गुरसर सैफलाबाद से संत लीडर सिंह, गुरुद्वारा हरजी साहिब खुखरैण से संत अमरीक सिंह, तलवंडी माधो से फत्तेवाल में जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए विशेष तौर पर लंगर तैयार किया गया।

निर्मल कुटिया से भेजा कश्मीर के लिए लंगर

भास्कर न्यूज |कपूरथला

जम्मूकशमीरके बाढ़ पीडिताें की मदद के लिए गुरु घरों में लंगर तैयार किया गया। अमृतसर हवाई अड़उे से हवाई जहाज के माध्यम से इस लंगर को वहां पहुंचाया गया। निर्मल कुटिया से भी लंगर पहुंचाया गया है।

कई दूसरे गुरुघरों से भी मदद गई है। भेजा गया लंगर लगभग 1500 व्यक्तियों के लिए है। वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बताया कि उन्हंे कपूरथला के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कुलदीप सिंह चंदी का फोन आया था कि जम्मू कशमीर के बाढ़ पीडितो के लिए लंगर तैयार करना है। उन्होंने बताया कि तभी से उन्होंने संगत को लंगर तैयार करने को कह दिया। जम्मू कशमीर को भेजे गए लंगर के बारे जानकारी देते हुए निर्मल कुटिया के सेवादार गुरविंदर सिंह बोपाराएं ने बताया कि तेयार किए लंगर में अधिकतर परांठे, सूखी सब्जी, अचार, सुका दुध और छोले पूरी के पैकट तैयार किए गए।

संत अमरीक सिंह खुखरैण वालो ने पूरी रात अपने डेरे में लंगर तैयार करवाया। उन्होंने 29 बोरियाें में लंगर के पैकट बनाकर भेजे। उन्होंने बताया कि विभिन्न गुरु घरों में तैयार किए लंगर अमृतसर के हवाई अड्डों से फौज के जहाज से भेजा गया। यह लंगर तैयार करने वालों में महिला मंडल की अध्यक्ष गुरबख्श कौर, गुरदेव कौर, सुखविंदर कौर, सुरिंदर कौर, बीबी चरन कौर, गुरजीत कौर, बलजीत कौर, हरजीत कौर, जरनैल कौर, गुरशरन कौर, वरिंदर कौर मौजूद थे।