भास्कर न्यूज| फगवाड़ा
भास्कर न्यूज| फगवाड़ा
4सितंबर सेलापता मनसा देवी नगर की रहने वाली नाबालिगा को उसका मामा वरिंदर कुमार और मेंबर पंचायत विकाऊ साहनी गांव राजमुरिया से लेकर शनिवार को सुबह ट्रेन से फगवाड़ा पहुंचे। स्टेशन से लड़की की पूछताछ के लिए डीएसपी दफ्तर लाया गया। बाद दोपहर पीड़ित पक्ष के लोगों ने लड़की के अपहरण में नामजद महिला की मांग को लेकर डीएसपी आफिस के बाहर नारेबाजी की। वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल में डाक्टरों के बोर्ड से लड़की का मैडीकल करवाने के बाद देर शाम उसे कपूरथला ले जाकर उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया लेकिन बयान दर्ज नहीं हो सके। रविवार को बयान दर्ज किए जाएंगे।
मनसा देवी नगर गली नंबर 7 के रहने वाले मकसूद साहनी पुत्र जरीसन साहनी ने बताया कि 4 सितंबर वीरवार को मोहल्ले में गली नंबर 3 में रहने वाली कुलविंदर कौर उर्फ जट्टी घर से उसकी 12 साल की बेटी काजल को ले गई। पहले वो दोपहर को अपनी बेटी काजल को लेने कुलविंदर के घर गया तो उसने कहा कि काजल बाद में जाएगी शाम 6 बजे जब वो दोबारा कुलविंदर के घर अपनी बेटी को बुलाने गया तो कुलविंदर कौर ने कहा कि तुम्हारी तो यहां आई ही नहीं तब कुलविंदर का छोटा लड़का अमरु गली में घूम रहा था तथा फोन पर किसी से बात कर रहा था। 8 बजे वो पति प|ी शीला के साथ मोहल्ले के हरीश शर्मा के घर गए जहां कुलविंदर कौर उसका बेटा भी मौजूद थे। उसने हरीश के सामने भी कुलविंदर से अपनी बेटी के बारे में पूछा। कुछ दिन तक जब उसकी बेटी नहीं मिली। 8 सितंबर को थाना सतनामपुरा में कुलविंदर कौर उर्फ जट्टी तथा उसके बेटे अमरु के विरुद्ध काजल के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया।
डीएसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन| डीएसपीलड़की से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे थे तभी मकसूद के साथियों ने आरोपी कुलविंदर कौर उसके बेटे की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर नारेबाजी की।
10 दिन के बाद पहंुंची |स्टेशन पर काजल को लेने पहंुचे पिता मकसूद, मोहल्ले वाले तथा पुलिस कर्मी। 10 बुधवार को सुबह मकसूद ने ही खुद पुलिस को जाकर बताया कि उसकी बेटी काजल मिल गई है।
लापता लड़की घर पहुंची, \\\"आरोपियों को गिरफ्तार करो\\\'