श्री दुर्गा स्तुति पाठ के लिए ध्वज पूजन आज
कपूरथला | श्रीसत्यनारायण मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से 28 फरवरी को सैनिक स्कूल में विश्व कल्याण हेतू आयोजित किए जा रहे 5100 श्री दुर्गा स्तुति पाठ के उपलक्ष्य में ध्वज पूजन शनिवार को प्रात 7 बजे मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष प्रो. अश्वनी शर्मा, नरेश गोसाई राजेश सूरी ने बताया कि 8 बजे शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होगी, जोकि पुरानी सब्जी मंडी से कायमपुरा बाजार होती हुईमंदिर में संपन्न होगी। मां महाकाली जी के ज्योति स्वरूप को कपूरथला में लाने के लिए सदस्यगण दोपहर 3 बजे कोलकाता प्रस्थान करेंगे।