टाटा-407 और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, 6 जख्मी
कपूरथला | गांवदुर्गापुर में टाटा 407 से टकराकर एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्राली में 23 मजदूर सवार थे। हादसे में 3 महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए। सिविल में हरदेववीन, शीला देवी, जानकी, मीना निवासी हुसैनपुर, दीना राम शुक्ल को भर्ती किया गया है। दीना राम शुक्ल सुल्तानपुर लोधी के सिविल में भर्ती हैं। घायल हरदेववीन ने बताया कि वह गांव दुर्गापुर के किसान के साथ उसकी ट्रैक्टर-ट्राली में सुबह 9 बजे गांव जा रहे थे कि टाटा 407 गाड़ी के साथ टक्कर हो गई।