कार में जाली नंबर प्लेट लगा कर घूम रहा युवक पकड़ा
कपूरथला | थानातलवंडी चौधरिया पुलिस ने कार में जाली नंबर प्लेट लगा कर घूम रहे अमृतपाल सिंह निवासी शाहकोट को कार सहित काबू कर उसके खिलाफ धारा 420, 482, 408 के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना तलवंडी चौधरिया पुलिस के जांच अधिकारी भूपिंद्र सिंह ने तलवंडी चौधरिया बस स्टैंड के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। कार चालक को रोका। कागजात मांगे तो कार चालक कुछ स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके। कार में लगे नंबर की जांच की तो वह मोटरसाइकिल का निकला।