पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डिंग पर सुरक्षित उतरने के ढंग बताए

बिल्डिंग पर सुरक्षित उतरने के ढंग बताए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूयुवाकेंद्र की ओर से सरकारी सीिनयर सेकेंंडरी स्कूल कांजली में सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जिला युथ कोआर्डीनेटर अमरजीत सिंह पुरेवाल के नेतृत्व में विभिन्न जिलो से पहुंचे 25 नौजवानों को विभिन्न साहसिक गतिविधियां कांजली वैटलैंट में करवाई गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए पूरेवाल ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान नौजवान कांजली वैटलेंंट से शुरू होकर बिला कोठी जंगल रास्ते होते हुए 6 किलोमीटर का फासला तय करते हुए वापिस कांजली पहुंचे। इस मौके बुश क्राफ्ट किरिया के बीच नौजवानों ने जंगल में अवाज के माध्यम से एक ग्रुप को दूसरे ग्रुफ को ढूंढने के तरीके बताए। इसी तरह किसी ऊंची बिल्डिंग पर सुरक्षित उतरने के ढंग भी बताए गए। इस अवसर पर गुरदेव सिंह राणा ने छात्रो को विभिन्न खेलो में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

सरकारी सीिनयर सेकेंडरी स्कूल कांजली में सात दिवसीय कैंप दौरान उपसिथत नौजवान। -भास्कर