पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री सत्यनारायण मंदिर मां की चौकी

श्री सत्यनारायण मंदिर मां की चौकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसत्यानारायण मंदिरमें 11वीं मासिक चौकी का आयोजन किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद भक्तजनों मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने चौकी का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक राजेश राजू एंड पार्टी अमृतसर वालों ने श्री गणेश वंदना के बाद मां भगवती जी की महिमा करते हुए मनमोहक भजन गाकर भक्तजनों को झूमने पर विवश कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल भक्तजनों ने मां चिंतपूर्णी जी के ज्योति स्वरूप के समक्ष नतमस्तक होकर विश्व शांति लिए प्रार्थना की। वहीं मंदिर प्रांगण में सुंदर फूलों रंग बिरंगी चुनरियों से मां भगवती जी के दरबार में की गई विशेष सजावट आर्कषण का केंद्र थी। कार्यक्रम में मां भगवती जी की भव्य आरती गायन करने के उपरांत कोग प्रसाद लंगर बांटा गया।

इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नरोत्तम ग्रोवर, नरेश गोसाई, रविंदर अग्रवाल, भाजपा लोकल बॉडी सैल प्रदेशाध्यक्ष उमेश शारदा, राजेश सुरी,अमन बहल, संत शंभूनाथ शास्त्री, पवन कुमार पम्मी, सोमनाथ मल्होत्रा, सन्नी गुप्ता, हनी गुप्ता, विजय अग्रवाल, महिंदरपाल बिट्टू, राजेश गोयल, सुरिंदर शर्मा, शशि बहल, राकेश शर्मा, नुतन गुप्ता, अरहिंत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन गणमान्य शामिल थे।

चौकी के दौरान भजन प्रस्तुत करते हुए गायक राजू एंड पार्टी अमृतसरवालों। मां भगवती के गुणगान का आनंद लेती संगत।