पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत बेचने का कार्य एक ही कंपनी को देने का विरोध

रेत बेचने का कार्य एक ही कंपनी को देने का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदेशों का सख्त विरोध करते हुए शहर में रेत बेचने का धंधा करना वाले ट्रैक्टर ट्राली चालकों।

भास्कर न्यूज | कपूरथला

शहरमेंरेत बेचने का धंधा करना वाले ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने जिला प्रशासन के उन आदेशोंं का सख्त विरोध किया है जिसमें उन्होंने एक ही कंपनी को रेत बेचने का ठेका दिया है। समूह यूनियनों जिनमें स्वयं रोजगार ट्रैक्टर ट्राली यूनियन कपूरथला, गुरु कृपा ट्रैक्टर ट्राली यूनियन, आरसीएफ यूनियन, पीरेवाला यूनियन, गुज्जर भाईचारा और बिल्डिंग मिटीरियल एसोसिएशन की संयुक्त बैठक प्रधान कृपाल सिंह झीता की अध्यक्षता में हुई।

इस बैठक दौरान पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए यूनियन सदस्यों ने कहा कि रेत बेचने का कार्य सरकार ने एक ही कंपनी को दे दिया है जिस कारण सभी ट्रैक्टर ट्राली वाले बिल्डिंग मटीरियल स्टोर वाले रेता के साथ संबंधित लैबर मजदूरी करने वालो को बेरोजगार कर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ट्रांसपोर्ट ठेकेदारी सिस्टम को बंद किया जाए आम जनता को रेत का कार्य करने का अधिकार दिया जाए।

इस अवसर पर बलजीत सिंह बल, अवतार, किशन धीर, राकेश कुमार साही, कुलदीप सिंह, सुखजिन्द्र सिंह, फतेह सिंह, कपूर सिंह, नथा सिंह, रवजीत सिंह, फौजी, बचन सिंह, बाड सिंह, सोनू, बीरा, गुरनाम सिंह आदि उपस्थित थे।