पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी हाई स्कूल वर्ल्ड वैटलैंड दिवस पर बच्चों को दी जानकारी

सरकारी हाई स्कूल वर्ल्ड वैटलैंड दिवस पर बच्चों को दी जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीहाईस्कूल औजला में हैडमास्टर ओर ईको क्लब के इंचार्ज रमिंदरपाल सिंह की अध्यक्षता में ओर स्कूल के ईको क्लब की ओर से वर्ल्ड वैटलैड दिवस मनाया गया। इस में रमिंदर सिंह ने निमन धरती बारे विस्तार के साथ जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जलगाहां ना केवल सैर सपाटे की जगह है यह वातावरण के संतुलन को कायम रखने में अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि आज से 500 मिलीयन वर्ष पहले जितना पानी धरती पर मौजद था उतना आज भी मौजूद है। पर पानी का लैवल नीचे जा रहा है। जिस का कारण हम बारिश के पानी को संभाल कर नहीं रखते। यह पानी बह कर झीलो दरियाओं में चला जाता है। हमें बारिश के पानी को निमन धरती में एकत्रित करना चाहिए और अपने आसपास की कच्ची जगह रख कर पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जलगाहां के संबंध में भाषण मुकाबले और पेटिंग मुकाबले भी करवाए गए। पेटिंग मुकाबले में विजेता बच्चों को ईनाम वितरण किए गए। इस अवसर पर दिनेश सिंह, पूनम रानी, प्रवीन बाला सूद, रजिंदर कौर, सतनाम कौर, प्रवीन रानी, बलविंदरजीत कौर, अमरजीत सिंह, प्रवीन रानी आदि उपस्थित थे।

सरकारी हाई स्कूल औजला में वर्ल्ड वैटलैंड दिवस दौरान विद्यार्थी बनाई गई पेटिंग िदखाते हुए। -भास्कर