पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काली माता मन्दिर में हुई श्रद्धा से गूगा जाहर वीर की मूर्ति स्थापना

काली माता मन्दिर में हुई श्रद्धा से गूगा जाहर वीर की मूर्ति स्थापना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवालयदेवीद्वारा भैरों मन्दिर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से काली माता मन्दिर देवी तालाब में श्री गूगा जाहर वीर जी की मूर्ति स्थापना बड़े धूमधाम से करवाई गई।

इस अवसर पर पहले पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई और बाद में तीन दिन तक पूरी विधि विधान से गूगा जाहर वीर जी की मूर्ति को मंत्रों उच्चारण के साथ यजमानों ने पूजा पाठ करवा उनकी स्थापना करवाई। इस मौके पर बाबा सुखचैन सिंह जी डेरा श्री ओम हरि यमुनानगर वाले विशेष तौर पर उपस्थित हुए। गूगा भजन मंडली धर्मकोट की ओर से इस अवसर भगतजनों को गूगा जी महिमा विरासती तरीके से गाकर सुनाई गई। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान रजिन्द्र राजू ने आए हुए सभी लोगों का वहां पहुंचने पर धन्यवाद किया और कहा कि आने वाले वर्ष 2016 में मां काली के मन्दिर परिसर में 41 दिन लगातार हवन यज्ञ करवाए जायेंगे। जिसमें रोजाना दो यजमान विराजमान होंगे। यह यज्ञ मार्च महीने की संक्रांति से चलकर 41 दिन तक करवाए जायेंगे और 43वें दिन महायज्ञ किया जायेगा जिसमें सभी 84 यजमानों को बिठा कर पूर्ण आहूती डाली जाएगी।

उन्होंंने कहा कि जो भक्तजन इस शुभ अवसर में इस आयोजन में भाग लेना चाहते हैं वह मन्दिर में अपना नाम रजिस्टर कर तारीख ले सकते हैं। मन्दिर की मुख्य मंहत चम्पां रानी ने आये हुए सभी भक्तों को मां का आर्शीवाद दिया। इस मौके पर एडवोकेट मुकेश गुप्ता, अंकुर तिवारी,संदीप गांधी,मनोज रत्ती,आकाश कपूर, दीपक कालिया, वरिन्द्र शर्मा, रमन पंडित,राकेश गुप्ता, अंकुश गुप्ता, साहिल गुप्ता, जगजीत सिंह जगी,दर्शन सिंह पहलवान,राजू सूद,आदि विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

हवन में हिस्सा लेते हुए भैरो मंिदर वेलफेयर सोसायटी के पदािधकारी।