13 फरवरी तक लिए जाएंगे एतराज : बीडीपीओ
कपरथला | पेंडूविकास ओर पंचायत विभाग पंजाब के आदेशों पर जिला कपूरथला के अधीन समाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2011 तहत किए गए सर्वे की ड्राफ्ट लिस्टों पर जारी किए नोटिफिकेशन नंबर 1772 दिनांक 6 जनवरी 2015 द्वारा आम जनता से दावे ओर एतराज लेने ओर उनका निपटारा करने की अंतिम दिनांक 13 फरवरी 2015 है। यह जानकारी बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी गुरप्रताप सिंह ने बताया कि गांवों के लोग संबंधी पंचायत सचिव को अपने दावे ओर एतराज दे सकते है। इसके अलावा वह बीडीपीओ कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट ओर तहसील कार्यालय सुपरिटैडेंट को अपने दावे और एतराज दे सकते है, जबकि शहर के लोग अपने दावे पर एतराज नगर कौसल कार्यालय सुल्तानपुर लोधी में दे सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि दावे और एतराज सिर्फ लिखित सबूत दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किए कि अधूरे दावे ओर एतराज नही लिए जाएगे ओर ना ही 13 फरवरी 2015 के बाद एतराज लिए जाएगे। इस मौके उनके साथ सुपरिटैडेंट निर्मल सिंह आदि उपस्थित थे।