- Hindi News
- गांव सैदोवाल में 12वां कबड्डी वालीवाल खेल मेला 19 से
गांव सैदोवाल में 12वां कबड्डी वालीवाल खेल मेला 19 से
कपूरथला|श्री गुरुराम दास स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से समूह ग्राम पंचायत, एनआरआई और गांव वासियों के सहयोग के साथ हर साल की तरह इस साल भी स्व. जत्थेदार जसवंत सिंह बड़ैच, स्व. सेवा सिंह वड़ैच की याद में 12वां कबड्डी और वालीबाल ग्रामीण खेल मेला 19 और 20 फरवरी को गांव सैदोवाल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में करवाया जा रहा हैं। अवतार सिंह सैदोवाल, बिन्दर सैदोवाल, पक्षी सैदोवाल, कुलवंत सिंह आदि ने बताया कि अमरीक सिंह बडैच की ओर से इस खेल मेलें का आयोजन किया जा रहा हैं।
खेल मेले के दौरान कबड्डी ओपन गांव स्तर में दो खिलाड़ी बाहर से, कबड्डी 64 किलो भार वर्ग, कबड्डी 54 किलो भार वर्ग और वालीबाल ओपन गांव स्तर के मुकाबले करवाए जाएंगे। कबड्डी ओपन की विजेता टीम को पहला इनाम 51 हजार रुपए, दूसरा इनाम 41 हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा। खेल मेले का रस्मिया उदघाटन संत बलबीर सिंह सीचेवाल और संत बाबा दाया सिंह जी टाहली साहिब वाले करेंगे।