रोड शो संबंधी बैठक 15 फरवरी काे
कपूरथला | शिरोमणिरंघरेटा दल यूथ द्वारा 1 मार्च को नशो ओर भु्रण हत्या के विरुध निकाले जाने वाले रोड शो संबंधी एक जरूरी बैठक 15 फरवरी को गांव भौर में अमरजीत सिंह ईदा अध्यक्ष शिरोमणि रंघरेटा दल यूथ की अध्यक्षता में होगी। देते हुए शिरोमणि रंघरेटा दल यूथ के प्रैस सचिव संतोख सिंह भौर ने बताया कि इस बैठक में रोड शौ संबंधी विचार विमर्श किया गया। भौर ने बताया कि समाज में बढ़ रहे नशों और भ्रूण हत्या पर काबू पाने के लिए शिरोमणि रंघरेटा दल यूथ की ओर से अध्यक्ष अमरजीत सिंह ईदा की अगुवाई में 1 मार्च को विशाल रोष मार्च निकाला जा रहा है। यह रोड शो लोिहया इंदिरा दानामंडी से चल कर ताशपुर मोड़, सीचेवाल, रूपेवाल, मल्लीवाल मलसीया, शाहकोट से होकर पर्जीया और महतपुर बाबा जीवन सिंह जी के गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर प्रकट सिंह, हरजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, सजपाल सिंह, सर्बजीत सिंह, विजय मोठांवाला, दीपू मल्लीया, सुखा मल्लीया, पम्मा सेचां आदि उपस्थित थे।