- Hindi News
- प्री रिक्रूटमेंट और शार्ट टर्म ट्रेनिंग संबंधी आवेदन पत्र दें 12 तक
प्री-रिक्रूटमेंट और शार्ट टर्म ट्रेनिंग संबंधी आवेदन पत्र दें 12 तक
कपूरथला | जिलासुरक्षा सेवाए भलाई कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे सैनिक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में सेना में भर्ती होने वाली प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग, शार्ट टर्म कंम्प्यूटर कोर्सो की कक्षाएं शरू की जा रही है। जिला सुरक्षा सेवाए भलाई अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह चाहल ने दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब पुलिस, फौज, बीएसएफसीआरपीएफ में बहुत बड़े स्तर पर भर्ती किए जाने की उम्मीद है। इस मकसद के लिए इस कार्यालय द्वारा पंजाब के सभी जिलों के योग्य उम्मीदवारों के लिए एक प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग केडर शुरू किया जा रहा है। चाहवान उम्मीदवार 12 फरवरी 2015 को सुबह 10 अपनी प्रथामिक जांच पड़ताल के लिए रिपोर्ट करे। 3 महीने के बेसिक कंम्प्यूटर कोर्स की कक्षाएं चलाई जा रही है और दाखिला शुरू है। इन कंम्यूटर कोर्सो के लिए विभाग द्वारा आईएसओ 9001-2008 सार्टीफिकेट भी दिए जाते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98721-27705 पर संपर्क किया जा सकता है।