- Hindi News
- रवि महिंद्रू को भाजपा का जिला प्रभारी बनाया
रवि महिंद्रू को भाजपा का जिला प्रभारी बनाया
भास्कर न्यूज |कपूरथला
भारतीयजनतापार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने प्रदेश उपाध्यक्ष रवि महिंद्रू को जिला कपूरथला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रवि महिंद्रू 1980 में आरएसएस से जुडे़ और उसके बाद भाजपा संगठन में काम शुरू कर दिया। 1980 से युवा मोर्चा के वार्ड स्तर और मंडल स्तर, जिला स्तर से लेकर 1997 तक युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रहे। 2000 से 2007 तक भाजपा जिला सचिव और जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे। 2007 से 2010 तक जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी रहे। 2011 से 2012 प्रदेश सचिव भाजपा और 2013 से अब तक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर काम किया।
जालंधरनगर निगम में 2007 से बतौर पार्षद काम किया
वहजालंधर नगर निगम में 2007 से बतौर पार्षद भी काम कर रहे हैं। जिला कपूरथला प्रभारी रवि महिंद्रू की नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी, स्थानीय निकाय सैल के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शारदा, महासचिव हरीश पासी, पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट ओम प्रकाश बहल, सीनियर भाजपा नेता यश महाजन, करनैल सिंह, धर्मपाल महाजन, रणजीत सिंह मठाडू, श्याम सुंदर अग्रवाल, कृष्णा हांडा, मधू सूद, अश्वनी भोला, सतीश कुमार, नरेश सेठी, दिनेश आनंद, यादविंदर पासी आदि ने रवि महिंद्रू को पदभार दिए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा का आभार जताया है।