- Hindi News
- ओम प्रकाश मेमाेरियल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन दयालपुर के ओम प्रकाश बतरा का जन्मदिन मनाया
ओम प्रकाश मेमाेरियल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन दयालपुर के ओम प्रकाश बतरा का जन्मदिन मनाया
आेम प्रकाश की इच्छा पर बेटे सतीश ने बनाया था इंस्टीट्यूट
भास्कर न्यूज |कपूरथला
ओमप्रकाशमेमाेरियल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन दयालपुर में स्व. ओम प्रकाश बतरा का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान हवन करवाया गया। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के मेंबरों ने ओम प्रकाश बतरा को श्रद्धांजलि दी।
प्रिंसिपल डाॅ. शिगांरा सिंह ने ओम प्रकाश के उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला। बोले, ओम प्रकाश के अधूरे कामों को पूरा करते हुए उनके बेटे सतीश कुमार बतरा ने ग्रामीण इलाके में इस काॅलेज की स्थापना की। जो कि ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
वहीं प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की मेरिट में चौथे नंबर पर आने वाली नवजोत कौर और काॅलेज में सेकेंड रही विश्व प्रिया और सीमा गोयल को सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज प्रबंधक कमेटी मेंबर प्रेम लता, विजय अाहूजा, विनोद शर्मा, मुकेश नंदन, मोहित अाहूजा आदि मौजूद थे।