छत पर खेल रही बच्ची गिरी, जख्मी
कपूरथला | मोहल्लासंतपुरा में छत पर खेल रही बच्ची अचानक नीचे गिरी तथा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी 4 साल की शीतल के पिता नगिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी बच्ची दूसरे बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। इस दौरान अचानक वह नीचे गिरी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसके सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण दशा चिंताजनक बताई है।