पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरसीएफ के सिविल विभाग के कर्मियों को ओवर टाईम दिया जाएगा: जीएम

आरसीएफ के सिविल विभाग के कर्मियों को ओवर टाईम दिया जाएगा: जीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरसीएफइंम्पलाईयजयूनियन का डैलीगेशन परमजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में आरसीएफ के जीएम प्रमोद कुमार को मिला और आरसीएफ की मांगों की जानकारी दी। उन्होंने एक्ट अपरेंटिस की भर्ती, स्पोटर्स, स्काऊट और गाईड को भर्ती करने की मांग की। मटीरियल की कमी, आरसीएफ में बढ़ते बदलाव पर चिंता जताई। सिविल टाऊनशिप में काम करते कर्मचारियों को ओवर टाईम देने की भी मांग की गई। जीएम प्रमोद कुमार ने वादा किया कि सैल एसैबली शॉप में हुए हादसों के आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सबसीच्यूट हेल्परों, जिनकी संख्या 50 के लगभग है, की स्क्रीनिंग करने की प्रवानगी दी। सिविल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को ओवर टाईम देने को भी सहमत हुए। नई भर्ती के संबंध में उन्होंने बताया कि कैडर रीस्ट्रैचिंग से आरसीएफ की 297 पोस्टें खत्म होने के कारण बाहरी रेलवे के साथ बातचीत चल रही है। इच्छुक कर्मचारियों को वहां भेजा जाएगा। सर्बजीत सिंह, मनजीत सिंह, दलजीत थिंद, अमरीक गिल, पीके कोशिक, दर्शन लाल, बचित्र सिंह भी मौजूद थे।